हेल्दी किडनी के लिए आहार

किडनी शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करती है| ये शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है साथ ही ये ऐसे हार्मोन जारी करने के लिए जिम्मेदार हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं| ये हड्डियों को स्वस्थ रखती है किडनी का खयाल न रखने पर किडनी फेल, किडनी स्टोन का बनना, किडनी सिस्ट आदि जैसी समस्या हो सकती है| इसके लिए आप कुछ प्राकृतिक आहार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं|

आइए जानें किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं|

लाल शिमला मिर्च – अधिकतर लोग खाने में हरीमिर्च खाना पसंद करते हैं और हरी मिर्च खानी भी चाहिए क्योंकि हरी मिर्च आँखों की रोशनी को बनाएं रखने के लिए लाभदायक होती है| लेकिन आज हम आपको हरी मिर्च के साथ लाल मिर्च का सेवन करने से जुड़े फ़ायदों के बारे में बताएँगे| वैसे तो लाल शिमला मिर्च में हरी मिर्च की अपेक्षा स्वाद अधिक होता है लेकिन इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है जो किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है| लाल शिमला मिर्च में विटामिन-ए और विटामिन-सी के साथ-साथ फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन बी6 होता है| इस सब्जी में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है ये कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है|

Ayurveda kidney treatment hospital

फूलगोभी – इस सब्जी में फोलेट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं| फूलगोफी में फाइबर की मात्रा किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है|

गोभी – इसमें कोलेस्लो इंग्रेडिएंट फाइटोकेमिकल्स का एक अच्छा सोर्स है. ये किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करता है. पत्ता गोभी विटामिन बी6, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर और फोलिक एसिड से भी भरपूर होती है|

लहसुन – अगर आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं तो आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोक सकते हैं| कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से आप डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर को बढ़ने से भी रोक सकते हैं साथ ही लहसुन के सेवन से आप हार्ट अटैक और किडनी से जुड़ी समस्या से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं| किडनी में संक्रमण के कारण सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं इसलिए किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लहसुन रामबाण औषधीय से कम नहीं है|

प्याज – शायद ही ऐसी कोई सब्जी, दाल या खाने की कोई भी चीज हो जिसमें प्याज न डाला जाता हो| प्याज़ के बिना तो किसी भी भोजन का स्वाद अधूरा सा ही लगता है| लेकिन जो लोग प्याज नहीं आते आज उन लोगों को पता चल जाएगा कि वो प्याज़ नहीं खाकर कितनी बड़ी भूल कर रहें है| प्याज में फ्लेवोनोइड्स होता है ये एंटीऑक्सीडेंट किडनी को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं| खाने में डालने के साथ ही आप प्याज़ का सलाद भी बना सकते है| गर्मी के मौसम प्याज़ का सलाद जरूर खाना चाहिए क्योंकि प्याज़ का सलाद खाने से आप गर्मी में चलने वाली लू(गर्म हवाओं) से बच सकते है|

अंगूर – हरे और काले अंगूर खाने में दोनों ही स्वादिष्ट होते है| लेकिन किडनी को स्वस्थ रखने के लिए काले अंगूर बहुत ही फायदेमंद होते हैं क्योंकि काले अंगूर में फ्लेवोनोइड्स गुण होते हैं| ये किडनी में संक्रमण के करना होने वाली सूजन को रोकने में मदद करता है. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप काले खट्टे-मीठे अंगूर का सेवन कर सकते हैं|

स्ट्रॉबेरी – स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी और मैंगनीज से भरपूर होती है. इसमें एंथोसायनिन होता है| ये एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है| ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है|

चेरी – चेरी में फाइटोकेमिकल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं| ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है| ये किडनी के लिए फायदेमंद है|

अंडे का सफेद भाग – अगर आप किडनी की समस्या से परेशान है तो आपके लिए यह अंडे का सफेद भाग हेल्दी प्रोटीन के लिए जाना जाता है. ये आवश्यक अमीनो एसिड दे सकता है. अंडे के सफेद भाग में फॉस्फोरस की मात्रा कम होने के कारण ये किडनी के लिए एक हेल्दी फूड है|

जैतून का तेल – जैतून के तेल का इस्तेमाल आप कई तरह के व्यंजनों में कर सकते हैं| ये आपकी किडनी के लिए फायदेमंद है| जैतून के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जो ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करता है| इसमें ओलिक एसिड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं| पॉलीफेनोल और एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण ये ऑक्सीकरण को रोकने में मदद कर सकती है. इसलिए ये किडनी के लिए फायदेमंद है.

किडनी शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं| इसलिए आपको अपने खाने पीने पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती हैं| आप अपने खाने में कम मसालेदार और विशेष रूप से सिमित मात्रा में नमक का सेवन करके किडनी की खराबी जैसी समस्या से खुद को बचा सकते हैं| यदि आपको किडनी संबंधी कोई परेशानी होती हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह पर ही दवाइयों का सेवन करें बिना किडनी की जाँच करवाएं खुद से कोई दवाई न खाएं ऐसा करना से आपकी किडनी की ख़राब होने की संभावना अधिक बढ़ जाती हैं| अपनी डाइट में संतुलित आहार का सेवन करें यदि आप किडनी संबंधी समस्या से ग्रसित हैं तो आयुर्वेदिक औषधियों से भी आप उपचार करवा सकते हैं|

Comments